पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Theft

बालपुर चौकी के नजदीक बीती रात मोटरसाइकिल छिनैती से हड़कंप सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

✍️ Admin 📅 31 May, 2026 ⏰ 12:32 PM 👁 450 views

बालपुर गोंडा। बीती रात में बालपुर कस्बे में लखनऊ हाइवे पर कटरा मोड़ के पास बीती रात हुई मोटरसाइकिल छिनैती से हड़कंप मच गया है। बालपुर चौकी पुलिस दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। 

शनिवार की देर रात में थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर से चन्द कदम की दूरी पर  मोटरसाइकिल छिनैती की घटना को अंजाम दिया गया। दीवान प्रवीण सिंह कटरा मोड़ के पास स्थित दुकानो के सीसीटीवी खंगालने में जुटे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो शराबी युवक एक मोटरसाइकिल घसीटते हुए कुछ लोगों को मिले। उन्होंने उन्हें कस्बे की एक दुकान बताई वहां उन्होंने मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद मोटरसाइकिल चला रहा युवक मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। इसी बीच मोटरसाइकिल मालिक युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई और करनैलगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। दोनों युवक कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। देर रात में करनैलगंज कोतवाल नरेन्द्र प्रताप राय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

📤 शेयर करें: