पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Visit

कृषि क्षेत्र में तकनीकी व नवाचार को बढ़ावा देने हेतु जापानी कंपनी ने एफपीओ से की साझेदारी

✍️ Admin 📅 18 February, 2025 ⏰ 03:22 PM 👁 56 views
गोण्डा। भारतीय कृषि क्षेत्र में तकनीकी सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जापान की मशहूर कंपनी मित्सुबिशी कॉरपोरेशन ने डोमा कल्पी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी करने का निर्णय लिया है। यह सहयोग किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी उपज और आय में वृद्धि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। डोमा कल्पी एफपीओ के डायरेक्टर विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि जापान के टोक्यो से मित्सुबिशी कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर तोसी हीरो किनोसिता कंपनी के साथ मिलकर ग्राम सभा डोमा कल्पी और आसपास के अन्य गांवों के किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना चाहते हैं। इस पहल के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों, स्मार्ट उपकरणों और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उनकी पैदावार बेहतर हो सके।यह साझेदारी किसानों को केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्मार्ट फार्मिंग, ऑटोमेशन और ऑर्गेनिक खेती जैसे क्षेत्रों में भी उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
📤 शेयर करें: