पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Weather

प्रदेश में आंधी तूफान संग हुई बारिश से तापमान में गिरावट गर्मी से राहत

✍️ Admin 📅 29 April, 2026 ⏰ 10:35 PM 👁 277 views



लखनऊ। मध्य क्षोभमण्डल में उत्तरी पाकिस्तान एवं संलग्न जम्मू कश्मीर के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ तथा निम्न क्षोभमण्डल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से होते नागालैंड तक जा रही पूर्वी-पश्चिमी द्रोणी के प्रभाव से आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं के मध्य हो रही प्रतिक्रिया के प्रभाव से बुदेलखंड के अतिरिक्त प्रदेश के अधिकाँश भाग में आंधी-तूफ़ान के साथ हुई वर्षा के कारण तापमान में प्रभावी गिरावट के परिणामस्वरूप प्रदेश में लू की स्थितियां लगभग समाप्त हो गईं, यद्यपि प्रदेश में सर्वाधिक तापमान आज भी बुन्देलखण्ड के बांदा में 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। 

इसी क्रम में वाराणसी में 100 किमी०/घंटा से अधिक गति के झोकों के साथ प्रदेश के अनेक भागों में 50-60 किमी/घंटा से तेज रफ़्तार की  झोंकेदार हवाएं दर्ज की गईं। प्रदेश में जारी वर्तमान बेमौसम बारिश बिना किसी विशेष परिवर्तन के कल तक जारी रहने से प्रदेश के मध्यवर्ती व पूर्वांचल ले इलाकों में आगामी 24 घण्टों के दौरान 2-4°C की गिरावट आने के उपरान्त वर्षा में संभावित कमी से मई के आरम्भिक 2-3 दिनों के दौरान तापमान में पुनः 3-5°C की वृद्धि के बाद 4-5 मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रादेशिक वर्षा में फिर से बढ़ोत्तरी होने से तापमान में पुनः गिरावट आने की सम्भावना है।

📤 शेयर करें: