पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Winter

यूपी में जबरदस्त ठंडक एवं घने कोहरे को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट

✍️ Admin 📅 20 December, 2025 ⏰ 09:08 AM 👁 59 views
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भयंकर ठंड का कहर जारी है। कई जिलों में घने कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग की ओर से 21 जिलों में जबरदस्त ठंड की चेतावनी जारी की गई है। कोहरे से कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है। 21 जिलों में घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की गई है।बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी,इटावा, औरैया, आजमगढ़, बहराइच, श्रावस्ती, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
📤 शेयर करें: