पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Winter

प्रदेश के तापमान में प्रभावी बढ़ोत्तरी से ठंडक से आंशिक राहत के आसार

✍️ Admin 📅 30 December, 2025 ⏰ 03:10 PM 👁 78 views
  लखनऊ। पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों को प्रभावित कर रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने से प्रदेश के सुदूर उत्तरी तराई एवं दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर कोहरे के छंटने से आज दिन के तापमान में प्रभावी वृद्धि के परिणामस्वरूप शीत दिवस के क्षेत्रीय वितरण एवं तीव्रता में व्यापक सुधार दर्ज किया गया। यह कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बस्ती, बांदा, हमीरपुर, बरेली, इटावा एवं आसपास के क्षेत्रों तक सीमित हो गया। यद्यपि प्रदेश में देर रात/सुबह भोर के दौरान पड़ रहे घने कोहरे का दौर 31 दिसंबर तक ऐसे ही जारी रहने की संभावना है तदुपरांत आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से संभावित वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण 01 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व 02 जनवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े भाग में कोहरे के घनत्व में कमी आने तथा इसके प्रदेश के छुटपुट भाग तक सीमित रह जाने की संभावना है| इसी क्रम में इस पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 01 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में कहीं कहीं हल्की वर्षा के साथ आगामी 3-4 दिनों के दौरान तापमान में औसतन 3-5°C की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने से 01 जनवरी से प्रदेश में शीत दिवस (Cold Day) की स्थितियाँ मंद पड़ने की संभावना है|
📤 शेयर करें: