Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भैरमपुर का हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मना वार्षिकोत्सव

बालपुर गोंडा। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भैरमपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें खेलकूद प्रतियोगिताओं एव  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20260328-WA0167.jpg 290.2 KB
किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष जगतपाल शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिंह, एआरपी आकाश कुमार, सहायक अध्यापक  दिनेश कुमार, सहायक अध्यापिका  आसमा बानो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विशेष रूप से छात्रा श्रद्धा शुक्ला द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।