Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

कॉपरेटिव बैंक के 21.47 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड मैनेजर गिरफ्तार हड़कंप

गोण्डा। यूपी कोऑपरेटिव बैंक घोटाले के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड पूर्व शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे जुड़े अन्य घोटालेबाजों में हड़कंप मच गया है।

 जिले की बड़गांव शाखा में हुआ 21करोड़ से ज्यादा का घोटाला इस समय सुर्खियों में है। इस मामले में कई बैंक मैनेजर कैशियर समेत 16 लोगों के विरुद्ध नगर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज किया जा चुका है। इस मामले में वांछित पूर्व मैनेजर पवन पाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूर्व मैनेजर पवन पर लोन देने के नाम पर बड़े फ्रॉड का आरोप है। उन पर आरोप है कि उसने अन्य कई लोगों को भी इस फ्रॉड में लपेटा है। यूपी कोआपरेटिव बैंक घोटाला प्रकरण को लेकर नगर कोतवाली में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।