Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  गोण्डा। थाना कोतवाली नगर बडगांव पुलिस चौकी इंचार्ज विपुल कुमार पाण्डेय द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-39/2025, धारा 108 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गनेश प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 छेदीलाल निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर को मोहल्ला रानीबाजार से गिरफ्तार किया गया। वादी अनुज कुमार पुत्र स्व0 राजाराम निवासी ददुवा बाजार मकारतीगंज थाना को0नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर पुलिस को सूचना दी कि उसके मकान को विपक्षीगण अपने नाम बैनामा कराकर मकान पर लोन ले लिया तथा उक्त मकान को खाली करने की नोटिस भिजवाकर खाली कराने की धमकी देने लगें,जिससे क्षुब्ध होकर उसके भाई पंकज कुमार ने आत्महत्या कर ली। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर पर मु0अ0सं0-39, धारा 108 बीएनएस बनाम गणेश प्रसाद गुप्ता आदि 03 अभियुक्तों के विरूद् प्राथमिकी दर्ज थी कि अभियुक्त गनेश प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 छेदीलाल निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को मोहल्ला रानीबाजार से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपी गनेश प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 छेदीलाल निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा हुआ गिरफ्तार!