गोंडा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता सुभाषचंद्र मिश्रा की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिर पर लगे गहरे वार से खून जम गया, नसों ने काम करना बंद कर दिया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कुल 8 जगह चोट के निशान पाए गए हैं। हाथ और पैर पर भी चोटें दर्ज की गई हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि होती है।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र अभिषेक मिश्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर गए।
पोस्टमार्टम में देरी पर अधिवक्ताओं का आक्रोश
पोस्टमार्टम में देरी को लेकर अधिवक्ता साथियों में नाराजगी देखी गई। देर रात कई अधिवक्ता पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आवास पर पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद एसपी स्वयं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अधिवक्ताओं से संवाद किया।
अधिवक्ताओं ने करनैलगंज कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह भी अधिवक्ताओं को समझाने पहुंचे थे। इस दौरान हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जांच जारी, तीन संदिग्ध हिरासत में
पुलिस के मुताबिक मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में सख्ती की जा सकती है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अधिवक्ता हत्याकांड से मचा हड़कंप तीन अभियुक्त गिरफ्तार कोहराम
Arrest की और खबरें
पूजापाठ तंत्र मंत्र के जरिये धोखाधड़ी करने वाले का भंडाफोड़ 26 लाख 95...
1 week ago
मारपीटकर 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया ग...
1 week ago
एनआरएचएम मामले में पूर्व विधायक को यूपी विजिलेंस ने लखनऊ में किया गिरफ...
2 weeks ago