दरोगा को एंटी करप्शन ने दस हजार रुपए का घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार हड़कंप
गोंडा। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने मंगलवार को नबाबगंज थाने में तैनात दरोगा अमर पटेल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले युवक ने 23 दिसम्बर को चार-पांच लोगों के खिलाफ घर-चढ़ कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस में शिकायत किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। इस दौरान आरोपी दरोगा ने थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर गांव के मजरे गड़ेरियन पुरवा के रहने वाले बृजेश यादव का मुकदमे से नाम निकालने के लिए रिश्वत की मांग की थी। लेकिन, बृजेश यादव रिश्वत नहीं देना चाहता था, ऐसे में उसने एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज कर दी।शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क करने के बाद आरोपी दरोगा को रिश्वत की रकम देने के लिए ब्लॉक परिसर में बुलाया था, जहां छद्म भेष में पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए दरोगा को दबोच लिया लिया।
एंटी करप्शन टीम ने आरोपी दरोगा के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद ब्लॉक परिसर और थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एंटी करप्शन टीम द्वारा आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है।
Arrest की और खबरें
खनन अधिकारी को लटकाकर दो किलोमीटर जेसीबी दौड़ाने वाले 3 आरोपियों को पुल...
3 weeks ago
सरयू नदी में बियर एवं मटन पार्टी करने वालों पर पुलिस एक्शन तीन गिरफ्ता...
1 month ago
पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा
1 month ago