Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

दुःखहरन नाथ मंदिर में जलाभिषेक के बहाने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार चैन बरामद



गोण्डा। शहर के दुखहरन नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बहाने महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी करने वाली एक अंतर्जनपदीय अभियुक्ता को थाना कोतवाली नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से करीब 7.48 ग्राम वजन की सोने की चैन, चोरी में प्रयुक्त साड़ी व स्टील का लोटा बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान दीपमाला पत्नी गजेन्द्र कुमार उर्फ गब्बर निवासी संत कबीरनगर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई 25 मई 2026 को सेमरा खैरा रेलवे स्टेशन के पास की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।