प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर विशेन में बालविवाह रोकथाम शिक्षा एवं सुरक्षा पर छात्रों को किया गया जागरूक
गोण्डा 08 दिसम्बर,2025*। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर विशेन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान, बालिकाओं की शिक्षा का महत्व, घरेलू हिंसा की पहचान व रोकथाम तथा महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है तथा बालिकाओं के भविष्य को प्रभावित करता है। समाज के सहयोग से ही बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य साकार हो सकता है। जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएँ बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को विभागीय योजनाओं से संबंधित पैम्पलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शर्मिला सिंह, अरुणिमा शाही, सपना नाग, सुचेता सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
Awareness की और खबरें
महिला कल्याण विभाग की ओर से सभी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
1 week ago
बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2 weeks ago
महिलाओं को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक...
2 weeks ago