गोण्डा। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जनपद के परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोण्डा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों का संचालन प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।
यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को तेज गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को समय से विद्यालय भेजें और गर्मी से बचाव के उपाय जरूर अपनाएं।
परिषदीय स्कूलों के संचालन का बदला समय भीषण गर्मी के चलते फैसला
Basic Education की और खबरें
📰
निजी स्कूल अभिभावकों की जेब पर डाल रहे डाका कुंभकर्णी निद्रा में जिम्म...
1 सप्ताह पहले
गोंडा में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल प्राथमिक की मान्यता पर संचालित हो...
3 सप्ताह पहले📰