Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

लड़की का मोबाइल नम्बर मांगने पर फेरीवाले की पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने की पिटाई हंगामा

बालपुर गोंडा। जिले की थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र की ग्रामपंचायत चकसेनिया में लड़की का मोबाइल नम्बर मांगने पर फेरीवाले की पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने की पिटाई।

कपड़ा बेच रहे फेरीवाले की ग्रामीणों ने  पेड़ से बांधकर की जमकर पिटाई किया। लड़की का मोबाइल नंबर मांगने का आरोप लगा कर पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू किया।

VID-20260805-WA0148(1).jpg 90.13 KB
बालपुर चौकी प्रभारी रोहित रणबीर ने बताया कि मामले जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन अभी तक कोई तथ्यपरक ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही किसी ने कोई तहरीर दिया है।