बालपुर गोंडा। जिले की थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र की ग्रामपंचायत चकसेनिया में लड़की का मोबाइल नम्बर मांगने पर फेरीवाले की पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने की पिटाई।
कपड़ा बेच रहे फेरीवाले की ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की जमकर पिटाई किया। लड़की का मोबाइल नंबर मांगने का आरोप लगा कर पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू किया।
