कटरा बाजार गोंडा। नालंदा संस्था द्वारा संचालित लर्निंग हब प्रोग्राम के तहत प्राथमिक विद्यालय मेड़ई पुरवा शिक्षा क्षेत्र कटरा बाजार में समर कैंप 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, कौशल दक्षता, आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। इस कैम्प में बच्चों ने रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का मनोरंजक व आनंददायक वातावरण प्रदान किया गया, जिससे उनकी कल्पनाशीलता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा नई-नई चीजें सीखने के प्रति उत्साह दिखाया। संस्था के कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें रचनात्मक और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। समर कैम्प के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा कविता, गीत, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पंचायत कटरा बाजार की चेयरपर्सन समा परवीन उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि महोदय ने बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मसीहुद्दीन ने किया।
नालंदा संस्था, लखनऊ से विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थि हुए आसिम सिद्दीकी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के शैक्षिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था भविष्य में भी बच्चों और युवाओं के सशक्तिकरण हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंकज कुमार मौर्या एवं संतोष कुमार गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर मो0 कलीम, संत कुमार, एनपीआरसी शेख मो0 सऊद सहित विभिन्न ग्रामीण व अभिभावक गण मौजूद रहे।