Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

15 राजश्व गांव ग्राम तरबगंज से काटकर मनकापुर तहसील में शामिल करने का प्रस्ताव

    गोण्डा, 11 दिसम्बर 2025* — कलेक्टर गोण्डा व मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद जनपद गोण्डा के तहसील तरबगंज परगना नवाबगंज उपजिलाधिकारी नवाबगंज क्षेत्र के 15 राजस्व ग्रामों को सीमाओं को पुर्नसामंजस्य के बाद तहसील मनकापुर में शामिल किए जाने का प्रस्ताव किया है। यह प्रस्ताव राजस्व संहिता 2006 की धारा 6(2) के अंतर्गत रखा गया है। अधिसूचना के मुताबिक तरबगंज तहसील के जिन राजस्व ग्रामों को तहसील मनकापुर में स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव है, उनमें करौंदी, महादेवा, सतिया, सिकन्दरपुर, हरदवा, शम्भूनगर, रामगढ़ टांगिया, महेशपुर वन, परसापुर थनवा, सूरजापुर, गैलनग्रन्ट, लिदेहना ग्रन्ट, पूरे गयादीन, लिदेहना व जानकी नगर शामिल हैं। प्रस्ताव के प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर इस संदर्भ में कोई भी आपत्ति लिखित रूप में सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित की जा सकती है।