गोण्डा 25 मई,2026*।
जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एआरटीओ प्रशासन गोण्डा आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा असुरक्षित तरीके से वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय द्वारा वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई तथा संदिग्ध वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 7 वाहनों का चालान किया गया। इनमें शराब पीकर वाहन चलाना, हेलमेट प्रयोग न करना तथा अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने जैसे मामले शामिल रहे।
इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा शराब पीकर वाहन चलाने से पूरी तरह बचें।
अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क संकेतों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई जांच
Checking की और खबरें
3 स्कूली वाहन निरुद्ध 12 का चालान अनफिट एवं परमिट फेल वाहनों पर होगी क...
2 hours ago📰
स्कूली वाहनों के स्वास्थ्यता प्रमाण पत्र हेतु 23 अगस्त को खुला रहेगा क...
5 days ago
डीटीसी लखनऊ की अगुवाई में देवी पाटन क्षेत्र में चला सघन जांच अभियान 9...
6 days ago