गोण्डा 28 जून,2026*।
जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एआरटीओ (प्रशासन), सीओ ट्रैफिक गोण्डा, टीआई गोण्डा एवं अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों मुन्नन खान चौराहा एवं गुरुनानक चौक तथा स्थानों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
विभिन्न यातायात अभियोगों में वाहनों पर की गई सख्त कार्रवाई
संयुक्त अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP), बिना बीमा, नशे की हालत में वाहन संचालन सहित अन्य विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। इस दौरान 20 दोपहिया वाहनों को विभिन्न गंभीर अभियोगों में ट्रैफिक पुलिस कार्यालय, गोण्डा में सीज किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त आवश्यक अभिलेखों के अभाव में संचालित एक एंबुलेंस को भी सीज किया गया। वहीं बिना एचएसआरपी, बिना रिफ्लेक्टर तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर दो डंपरों को भी ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में सीज किया गया।
*100 वाहनों का चालान, नियमों के पालन की दी गई हिदायत*
अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य विभिन्न अभियोगों में कुल 100 वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं एचएसआरपी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज सदैव साथ रखने तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की अपील की। साथ ही बताया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यह स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है।
*यातायात नियमों के उल्लंघन पर अभियान रहेगा निरंतर जारी*
संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के पालन हेतु जांच अभियान जारी
Checking की और खबरें
परिवहन एवं पुलिस विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघ...
1 month ago
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई जांच
1 month ago
जिले में चेकिंग के दौरान 32 बुलेट मोटर साइकिलों पर कार्रवाई 3 को किया...
1 month ago