गोंडा 22 अप्रैल।नशा मुक्ति अभियान के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में आज 'नशा जीवन की दुर्दशा' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा-उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना जागृत करती हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए विनाशकारी है, अतः इससे दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. शशिबाला (विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र) एवं डॉ. ओम प्रकाश यादव (विभागाध्यक्ष, शिक्षा शास्त्र) द्वारा किया गया।
परिणामों में बी.ए. छठे सेमेस्टर की छात्रा दीप्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से यशस्वी सिंह (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) एवं नुशरत फातिमा (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) को मिला, जबकि वैष्णवी कसौधन (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. ममता शुक्ला असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
एलबीएस में नशा मुक्ति अभियान के तहत निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित
Competition की और खबरें
अम्बेडकर जयंती पर एलबीएस में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
2 महीने पहले
एलबीएस कालेज में युवा पखवाड़े के तहत नृत्य प्रतियोगिता आयोजित
5 महीने पहले
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशी साहू ने मारी बाजी
5 महीने पहले