अधेड़ का शव कुंए में उतराता हुआ दिखाई पड़ने से मचा हड़कंप
करनैलगंज गोंडा। करनैलगंज थानाक्षेत्र के कस्बा स्थित एक कुएं में शव उतराता हुआ दिखने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मामला करनैलगंज कस्बा स्थित सरयू बालिका विद्यालय के पास का है, जहां विद्यालय के पास स्थित एक कुएं में लोगों को शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय चौधरी पुत्र मोहर्रम अली निवासी बमपुलुस कस्बा करनैलगंज के रूप में हुई।
Dead body की और खबरें
📰
अयोध्या से लापता बलिया के मजदूर का संदिग्धावस्था में गोंडा में मिला शव...
एक दिन पहले📰
शराब की दुकान के पीछे संदिग्धावस्था में मिला अधेड़ का शव जांच में जुटी...
एक दिन पहले
करनैलगंज बस स्टैंड पर मरणासन्न अवस्था में मिला अधेड़ डॉक्टरों ने मृत कि...
1 सप्ताह पहले📰