Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Bengaluru ATM Cash Scam: बेंगलुरु में ATM कैश घोटाले से मचा हड़कंप! Hitachi के कर्मचारियों पर लगा 57 लाख रुपये गबन करने का आरोप

बेंगलुरु में एक बार फिर ATM के लिए रखी गई नकदी की कथित चोरी का मामला सामने आया है. CMS कैश वैन लूट कांड के कुछ ही महीनों बाद, अब एक पेमेंट सर्विस कंपनी से जुड़ा बड़ा घोटाला उजागर हुआ है. आरोप है कि Hitachi Payment Services Pvt. Ltd. के कर्मचारियों ने एटीएम में कैश डालने के लिए रखी गई 57 लाख रुपये से ज्यादा की रकम गबन कर ली है.

गौरतलब है कि नवंबर 2025 में CMS कैश वैन लूटकांड ने पूरे देश को हिला दिया था. उस मामले में खुद को RBI अधिकारी बताने वाले लोगों ने दिनदहाड़े कैश वैन को लूटा था. जांच में सामने आया था कि इस वारदात को CMS के पूर्व कर्मचारियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था. अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जिसमें Hitachi Payment Services, जो SBI और Axis Bank के एटीएम में कैश जमा करने का काम करती है के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं.

कंपनी अधिकारियों ने पुलिस को दी शिकायत

कंपनी अधिकारियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि Axis Bank, कोरमंगला से निकाली गई नकदी, जिसे एटीएम में जमा किया जाना था, उसे रास्ते में ही कथित तौर पर हड़प लिया गया. कंपनी के एक कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि एटीएम में कैश लोड करने की जिम्मेदारी संभाल रहे चार कर्मचारियों ने अलग-अलग समय पर 57 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. जांच अधिकारियों का शक है कि यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि धीरे-धीरे और सुनियोजित तरीके से गबन की गई.

कंपनी से मांगा गया लेनदेन का पूरा ब्योरा

पुलिस का यह भी कहना है कि कंपनी ने धोखाधड़ी का पता चलने के कई हफ्तों बाद शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं. यह मामला कोरमंगला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. पुलिस ने कंपनी से संबंधित दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन का पूरा ब्योरा भी मांगा है, ताकि घोटाले की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके.

स्रोत: ABP Hindi