Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

एक और हादसा टला, एयर इंडिया विमान की लैंडिंग फेल, पूर्व डिप्टी CM, कांग्रेस प्रभारी बाल-बाल बचे

28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद अब जयपुर में एयर इंडिया के प्लेन की लैंडिंग फेल हो गई है. इसमें पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सवार थे. एयर इंडिया का प्लेन दिल्ली से जयपुर जा रहा था. दूसरी कोशिश में हुई सुरक्षित लैंडिंग एयर इंडिया के प्लेन AI - 1719 ने दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था. लेकिन जैसी ही रनवे पर उतरा तो लैंडिंग फेल हो गई. इसकी वजह रनवे कंडीशन या तकनीकी खराबी बताई जा रही है. पहले प्रयास में अनस्टेबल अप्रोच की वजह विमान को लैंड नहीं किया गया. पायलट ने रनवे पर टच होते ही प्लेन को गो-अराउंड कर लिया. 10 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरी कोशिश में प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. प्लेन में सवार सुखविंदर सिंह रंधावा सुरक्षित हैं. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि उड़ानों के संचालन में इस तरह की स्थिति पूरी तरह सुरक्षा मानकों के तहत आती है. ऐसे में पायलट को किसी भी स्तर पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती, तो वह विमान को दोबारा हवा में उठाने का निर्णय ले सकता है, जिसे गो-अराउंड कहा जाता है. कुछ घंटों पहले अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ 28 जनवरी 2026 की सुबह अजित पवार बारामती जा रहे थे. उनका चार्टर्ड विमान (Learjet 45) पुणे जिले के बारामती इलाके में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें अजित पवार समेत दो स्टाफ मेंबर, दो पायलट और एक क्रू मेंबर शामिल है. दुर्घटना में प्लेन रनवे से उतर गया और आग लग गई. इस हादसे में सभी 5 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार मौजूदा सरकार में वित्त और योजना मंत्री भी थे. अगले महीने 23 फरवरी को मुंबई में राज्य विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने पर 2026-27 का बजट पेश करने वाले थे. मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

स्रोत: ABP Hindi