Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

चीन के साथ समझौता करना ब्रिटेन के लिए बहुत ख़तरनाक: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्रिटेन के लिए चीन के साथ समझौते करना 'बहुत ख़तरनाक' है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर चीन दौरे पर हैं. ट्रंप की यह प्रतिक्रिया पीएम स्टार्मर और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक के बाद सामने आई है. यह तीन दिन का दौरा ब्रिटेन और चीन के रिश्तों को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का मक़सद व्यापार और निवेश को बढ़ाना है. फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि ब्रिटेन के चीन के साथ कारोबारी रिश्ते बढ़ाने पर उनकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा, "यह उनके लिए बहुत ख़तरनाक है." यह बयान उस समय आया है, जब पीएम स्टार्मर ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात के बाद ब्रिटेन और चीन के रिश्ते 'अच्छी और मज़बूत स्थिति' में हैं. शुक्रवार को ब्रिटेन के पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति शी के साथ हुई 'बहुत अच्छी बैठकों' से वही स्तर का संवाद हुआ, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. इमेज स्रोत, Asif HASSAN/AFP via Getty Images बांग्लादेश की राजधानी ढाका से उड़ान भरने वाला एक विमान गुरुवार को पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई और पाकिस्तानी अख़बार डॉन के मुताबिक़, दोनों देशों के बीच 14 साल बाद बिना रुके सीधी हवाई सेवा बहाल हुई है. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान बीजी-341 गुरुवार शाम ढाका से कराची पहुंची. अथॉरिटी ने बयान में कहा, "यह ढाका से आने वाली पहली उड़ान है, जो 14 साल बाद जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी है." अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को एक नई चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा है, ''कनाडा ग़लत और अवैध रूप से और लगातार गल्फ़स्ट्रीम 500, 600, 700 और 800 जेट विमानों को सर्टिफाई करने से इनकार किया है. ये जेट अब तक बनाए गए सबसे बेहतरीन और तकनीकी रूप से उन्नत विमानों में से हैं. हम उनके बॉम्बार्डिएर ग्लोबल एक्सप्रेस विमानों और कनाडा में निर्मित सभी विमानों का सर्टिफिकेशन रद्द कर रहे हैं.'' ''यह तब जारी रहेगा जब तक गल्फ़स्ट्रीम, जो एक बेहतरीन अमेरिकी कंपनी है, को पूरी तरह सर्टिफाई नहीं कर दिया जाता. इसे कई वर्ष पहले किया जाना चाहिए था. इसके अलावा कनाडा इसी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के माध्यम से अपने यहाँ गल्फस्ट्री के उत्पादों की बिक्री को प्रभावी रूप से प्रतिबंधित कर रहा है.'' ट्रंप ने कहा, ''अगर किसी भी कारण से इस स्थिति को तत्काल ठीक नहीं किया गया तो मैं अमेरिका में बेचे जाने वाले किसी भी और सभी कनाडाई विमानों पर कनाडा से 50 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने जा रहा हूँ." डोनाल्ड ट्रंप और मार्क कार्नी एक-दूसरे से इतने ख़फ़ा क्यों, दोनों की तकरार का क्या है इतिहास? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'अत्यधिक कड़ाके की ठंड' के कारण एक हफ़्ते तक यूक्रेन की राजधानी कीएव और अन्य शहरों पर हमला न करने पर सहमति जताई है. वॉशिंगटन डीसी में कैबिनेट की एक टेलीविज़न बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मैंने व्यक्तिगत तौर पर राष्ट्रपति पुतिन से अपील की थी कि वे एक हफ़्ते तक कीएव और अन्य शहरों पर हमला न करें और उन्होंने इस पर सहमति जताई है." हालांकि रूस ने इस तरह के किसी समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने ट्रंप के बयान का स्वागत किया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि रूस अपना वादा निभाएगा. ट्रंप ने हमले को रोकने की समयसीमा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी. गुरुवार रात से राजधानी में कीएव में तापमान तेज़ी से गिरने वाला है और अगले कुछ दिनों में यह माइनस 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रूस ने कड़ाके की सर्दी के दौरान यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले तेज़ कर दिए हैं. ऐसा वह 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से हर ठंडे मौसम में करता रहा है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - अजित पवार की वो कसक जो शरद पवार के प्रेम पर पड़ी भारी - ईरान पर अमेरिकी हमले के हो सकते हैं ये सात नतीजे - यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - अजित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़े पांच सवाल जिनके जवाब मिलने बाक़ी हैं - अयोध्या में बलात्कार का मामलाः जिस अभियुक्त की संपत्तियां प्रशासन ने गिराईं वह अदालत से बरी

स्रोत: BBC Hindi