संविदा स्वास्थ्यकर्मी की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम
करनैलगंज गोंडा। हलधरमऊ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनवार निवासी 27 वर्षीय रिंकू शुक्ला का आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों पर पहाड़ का दुःख टूट पड़ा । मिलनसार व मृदुभाषी स्वभाव के धनी रिंकू शुक्ला के आकस्मिक निधन की खबर से उनके पैतृक गांव पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सूचना के मुताबिक रिंकू शुक्ला करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। उसकी तबियत बिगड़ने पर कल उन्हें लखनऊ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उनका निधन हो गया। युवाओं में अलग पहचान बना चुके रिंकू शुक्ला के असामयिक निधन से हरदिल आहत है। उनके निधन की खबर पर सोनवार स्थित उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
Death की और खबरें
द लेंस: परीक्षाओं में गड़बड़ी का ज़िम्मेदार कौन?
2 hours ago
महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का क्वेश्चन पेपर लीक, कल होने वाला एग्ज़ा...
2 hours ago
मुंबई लोकल ट्रेन में हत्या: मृतक की बहन बोलीं, 'इतने लोग थे कोई मेरे भ...
3 hours ago