Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Exclusive: 'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारत सरकार ने केंद्रीय बजट 2026 पेश कर दिया है. अब इसी को लेकर आज निर्मला सीतारमण ने एबीपी न्यूज से बातचीत की. उन्होंने कहा कि सरकार ने भविष्य का बजट पेश किया है. इसमें छोटे उद्योगों को बढ़ाना मकसद है. बजट 2026 के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का यह पहला इंटरव्यू है. इस दौरान उन्होंने अपनी तरफ से सरकार की नीतियों को लेकर ब्लू प्रिंट रखा. 

हम जितना बजट देते हैं, वो पूरा इस्तेमाल होता है
उन्होंने एबीपी न्यूज के सवालों का जवाब देते हुए बजट को लेकर वित्तमंत्री ने कहा कि हम जितना बजट देते हैं वो पूरा इस्तेमाल होता है. सरकार ने भविष्य का बजट पेश किया है. हमने 25 साल की प्लानिंग की है. उन्होंने कहा कि हर राज्य की क्षमता पर खर्च निर्भर करता है. आयकर पर पिछले साल की फायदा इस साल मिल रहा है. हमारे देश में महंगाई कंट्रोल में है. उन्होंने कहा कि हमारे देश में महंगाई कंट्रोल में है. हर राज्य की क्षमता पर खर्च निर्भर करता है. आयकर पर पिछले साल की फायदा इस साल मिल रहा है. 

भारत में बैंकिंग सेक्टर, छोटे उद्योग, रेअर अर्थ पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण?
निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में बैंकिंग की स्थिति मजबूत है. हर स्कीम में देश की जनता की भागीदारी जरूरी है. सरकार का मकसद छोटे उद्योग को बढ़ाना है. आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता है. रेअर अर्थ कॉरिडोर ने नौकरियां मिलेंगी. हमारी सरकार ने MSME के लिए कई मजबूत फैसले लिए. 7 ऐसे सेक्टर हैं, जिनका भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण रोल है.

'बजट 2026' के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पहला इंटरव्यू LIVE & EXCLUSIVE @nsitharaman | @MeghaSPrasad#Budget2026 #NirmalaSitharaman #BudgetOnABP https://t.co/Arf3yNhfJC

— ABP News (@ABPNews) February 4, 2026

आयकर में छूट और भारत की आर्थिक स्थिति पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण?
वित्तमंत्री ने कहा, 'हमने आयकर में जो पिछले साल छूट दिया उसका फायदा इस साल से होगा उससे पहले मैं इनकम टैक्स में फिर से छूट कैसे दूं. अगर मैं हर व्यक्ति का 7.76 लाख रुपये से 8 लाख तक किया तो आप बोल सकते हैं कि 9 तक करें 10 तक करें. 4 लाख से सीधा इतना छूट देने के बाद कैसे इस साल भी इनकम टैक्स में छूट दूं.'

उन्होंने कहा 'हमारी अर्थव्यस्था इस वक्त बहुत मजबूत है. आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक ने कहा कि भारत की ग्रोथ बहुत अच्छी है.'

स्रोत: ABP Hindi