Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

कब से शुरू होगा इस्लाम का पवित्र महीना रमजान; भारत-पाकिस्तान में किस दिन रखा जाएगा पहला रोजा? जानें सब-कुछ

इस साल फरवरी में ही रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा. इस महीने में मुसलमान रोजा रखने, नमाज पढ़ने की तैयारी करते हैं. अब ऐसे में सवाल है कि इस बार रमजान का महीना 18 फरवरी को होगा या गुरुवार 19 फरवरी को इस महीने की शुरुआत होगी? अक्सर इस तरह के बदलाव देखे जाते हैं. मुसलमान इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के आधार पर नए चांद पर निर्भर रहते हैं. 

सऊदी अरब एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ने क्या जानकारी दी?

सऊदी अरब के एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की मानें तो इस साल का विंटर रमजान 19 फरवरी 2026 से शुरू होगा. 18 फरवरी की शाम को रमजान 1447AH का चांद दिखेगा. हिजरी कैलेंडर ईयर में इसका मतलब साल 1447 होता है. 

सोसाइटी के चैयरमेन ने बताया कि इस साल रोजे रखने का समय अच्छा रहेगा. यह 12 घंटे 45 मिनट पर शुरू होगा. इसका समय भी धीरे-धीरे अवधि में बढ़ता जाएगा. इसे विंटर रमजान कहा जाता है.

17 फरवरी को दिख सकता है नया चांद, सूर्यास्त के बाद दिखने की संभावना कम

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर के मुताबिक, इस साल रमजान की शुरुआत बुधवार और गुरुवार के बीच बन सकती है. इसकी वजह 17 फरवरी 2026 को नया चांद दिखाई देगा. हालांकि, सूर्यास्त के बाद इसके दिखने की संभावना कम है. 

इस दिन पहला रोजा रखेंगे यूएई और अन्य पड़ोसी देश

इसके अलावा बुधवार 18 फरवरी को शाबान का आखिरी दिन होगा. 19 फरवरी को यूएई और अन्य पड़ोसी देशों में रोजे का पहला दिन मनाया जाएगा. दक्षिण एशिया और उत्तरी अफ्रीका में स्थानीय चांद दिखने, मौसम और चांद दिखने की व्याख्या के आधार पर रमजान एक दिन पहले शुरु कर सकते हैं.

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कब से मनाया जाएगा रमजान का पवित्र महीना

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो पाकिस्तान में रमजान के पवित्र महीने का चांद 18 फरवरी को दिखने की उम्मीद है. देश का पहला रोजा 19 फरवरी को हो सकता है. 

स्रोत: ABP Hindi