Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Jagadambika Pal on Rahul Gandhi: 'संसदीय मर्यादा को लांघ रहे हैं राहुल गांधी', BJP सांसद जगदंबिका पाल का कांग्रेस पर अटैक

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में पहुंचे डुमरियागंज के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सदन में अमर्यादित आचरण कर रहे हैं और अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग करते हुए संसदीय परंपराओं को आहत कर रहे हैं.

जगदंबिका पाल शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़गो स्थित ‘श्री आर्थो सुपर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस, पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता. पाल ने दावा किया कि जब वे स्वयं चेयर पर थे, उस समय राहुल गांधी करीब 50 मिनट तक बोले थे. उन्होंने कहा कि आमतौर पर सदस्यों को 5 से 15 मिनट का समय मिलता है, ऐसे में 50 मिनट तक बोलने के बाद यह कहना कि बोलने का मौका नहीं मिला, हास्यास्पद है. उन्होंने यह भी कहा कि सदन की कार्यवाही कई बार रात 12 बजे तक चलती है ताकि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिल सके.

स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर आपत्ति

कांग्रेस की ओर से स्पीकर के खिलाफ लाए गए ‘वोट ऑफ नो कॉन्फिडेंस’ प्रस्ताव पर भी पाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे अनैतिक और गलत कदम बताया. उनके अनुसार, संवैधानिक संस्थाओं और स्पीकर के पद को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना बनाना संसदीय इतिहास के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

भाषा और आचरण पर सवाल

जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी सदन में अनर्गल आरोप लगाते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह एक सांसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत में सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन लोकतांत्रिक आजादी का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए.इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

स्रोत: ABP Hindi