Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ़्तार, क्या बोले उनके भाई किंग चार्ल्स

इमेज स्रोत, Dan Kitwood/Getty Images ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के शक में गिरफ़्तार कर लिया गया है. आज सुबह इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में कारों के पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं. यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब टेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह पूर्व प्रिंस की ओर से यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा किए जाने की शिकायत की जांच कर रही है. एंड्रयू ने किसी भी तरह के गलत काम से लगातार और पूरी दृढ़ता के साथ इनकार किया है. पिछले साल ही वो 'प्रिंस' का ख़िताब खो चुके थे. उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था. फ़िलहाल यह साफ़ नहीं है कि उन्हें किस पुलिस फोर्स ने और कहां से गिरफ़्तार किया है. लेकिन आज सुबह नॉरफोक के सैंड्रिंघम में कुछ वाहन देखे गए. यहां वो विंडसर स्थित अपना घर छोड़ने के बाद रह रहे थे. माना जा रहा है कि वे बगैर निशान वाली पुलिस गाड़ियां थीं. यह पहली बार है जब किसी पूर्व राजकुमार को गिरफ़्तार किया गया है. उन पर दोषी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से संबंधों को लेकर कई आरोप लगते रहे हैं. हालांकि एंड्रयू ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है. एंड्रयू माउंटबेटन को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ़्तार किया गया है. एंड्रयू की गिरफ्तारी के बाद किंग चार्ल्स ने बयान दिया है. उनका पूरा बयान इस तरह से है. "एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर और सार्वजनिक पद में अनुचित व्यवहार के संदेह से जुड़ी ये ख़बर चिंताजनक है. पूरी, निष्पक्ष और उचित प्रक्रिया के तहत इस मामले की जांच की जाएगी, और इसे उपयुक्त प्राधिकरण द्वारा उचित तरीके से संभाला जाएगा. जैसा कि मैंने पहले कहा है, इस प्रक्रिया में उन्हें हमारा पूरा और निस्वार्थ समर्थन और सहयोग रहेगा. मैं साफ़ तौर पर कहना चाहता हूं कि कानून अपना काम करेगा. जैसे-जैसे यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है, मेरे लिए इस मामले पर और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. इस बीच, मेरा और मेरे परिवार का कर्तव्य और सेवा आप सभी के प्रति जारी रहेगी." मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ. एंड्रयू की गिरफ़्तारी के बाद टेम्स वैली पुलिस ने बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, "जांच के हिस्से के रूप में हमने आज (19/2) नॉरफोक के एक 60 साल से अधिक उम्र के शख़्स को सार्वजनिक पद पर कदाचार के संदेह में गिरफ़्तार किया है. साथ ही बर्कशायर और नॉरफोक में स्थित पतों पर तलाशी की जा रही है. वह व्यक्ति फ़िलहाल पुलिस हिरासत में है.'' इसमें कहा गया है, ''राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के मुताबिक़ हम गिरफ़्तार व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे. कृपया यह भी ध्यान रखें कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है इसलिए किसी भी प्रकार का प्रकाशन करते समय अदालत की अवमानना से बचने के लिए सावधानी बरती जाए." सहायक मुख्य कांस्टेबल ओलिवर राइट ने कहा, "विस्तार से आकलन के बाद हमने सार्वजनिक पद पर कदाचार के इस आरोप की जांच शुरू कर दी है.'' '' यह अहम है कि हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर इस कथित अपराध की जांच करते समय जांच की निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता की रक्षा करें'' ''हम समझते हैं कि इस मामले में सार्वजनिक दिलचस्पी बहुत अधिक है, और उचित समय पर हम जानकारी साझा करेंगे." इमेज स्रोत, Max Mumby/Indigo/Getty Images एंड्रूयू माउंटबेटन ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई हैं. पिछले साल ही वो 'प्रिंस' का ख़िताब खो चुके थे. उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था. यौन अपराध के दोषी जेफ़री एपस्टीन के साथ उनके संबंधों को लेकर कई हफ़्तों से चल रही गहन जांच के बाद ये फ़ैसला लिया गया था. उनके बारे में बकिंघम पैलेस की ओर से कहा गया है कि अब किंग के भाई को एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर के नाम से जाना जाएगा. एंड्रयू ने अपने निजी जीवन पर उठते सवालों को देखते हुए अपने दूसरे शाही ख़िताब भी छोड़ दिए थे. इनमें ड्यूक ऑफ़ यॉर्क भी शामिल था. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi