Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

दिल्ली AI Summit में यूथ कांग्रेस हंगामा, टी-शर्ट खोलकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी, बीजेपी बोली- देश विरोधी हरकत

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस ने हंगामा किया. यूथ कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनकी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया.

भारत मंडपम में पीएम मोदी के विरोध में लगे नारे

यूथ कांग्रेस ने कहा, 'जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो तो साफ है पीएम मोदी COMPROMISED हैं. इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता AI Summit पहुंचे और Compromised PM के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं. इंकलाब जिंदाबाद.'

#WATCH | AI समिट के दौरान भारत मंडपम में ट्रेड डील को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा@romanaisarkhan | @vishalpandeykhttps://t.co/smwhXUROiK#BharatMandapam #Delhi #YouthCongress #Protest #AISummit #ABPNews pic.twitter.com/GUY1457Cdz

— ABP News (@ABPNews) February 20, 2026

बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है तो कांग्रेस पार्टी ने गरिमा की जगह इसमें अड़ंगा डालने का रास्ता चुना. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिखर सम्मेलन वाली जगह पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, जो स्पष्ट रूप से भारत को वैश्विक मंच पर  शर्मिंदा करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य था. राजनीतिक विरोध करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करना नहीं.'

ये देश विरोधी हरकत: बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, 'कांग्रेस ने दुनिया के सामने देश का अपमान किया. ये लोग अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार कर रहे हैं. भारत के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. कांग्रेस राहुल गांधी ने साबित किया कि वे देश के विरोध में खड़े हैं. ये देश विरोधी हरकत है. कांग्रेस को देश के विकास से नफरत है'

स्रोत: ABP Hindi