Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी सेना प्रमुख के बारे में फ़ेक न्यूज़ फैला रहे हैं लोग'

इमेज स्रोत, Kena Betancur/Getty Images सोमवार को अमेरिका के पूर्वी तट पर आए एक बड़े तूफ़ान की वजह से रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई. इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक़ रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ हिस्सों में लगभग 37 इंच तक बर्फ़ गिरी, जबकि न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में 19 इंच से अधिक बर्फ़बारी दर्ज की गई. एक स्टेट एजेंसी ने चेतावनी दी है कि न्यूयॉर्क में यात्रा लगभग असंभव है. पूर्वी तट पर छह लाख से अधिक घरों और बिजनेस में बिजली सप्लाई में बाधा आई. इन इलाकों न्यू जर्सी और मैसाचुसेट्स सबसे अधिक प्रभावित रहे. फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, अमेरिका के भीतर और अमेरिका आने-जाने वाली कुल 5,706 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं बोस्टन के लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोमवार को 92 फ़ीसदी डिपार्चर उड़ानें रद्द कर दी गईं. मंगलवार को भी इस क्षेत्र पर बर्फ़बारी का असर जारी रहेगा. अमेरिका के भीतर या आने-जाने वाली 2,000 से अधिक उड़ानों के रद्द होने की आशंका है, जिनमें बोस्टन और न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे. इमेज स्रोत, Al Drago/Bloomberg via Getty Images अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन रिपोर्टों को ख़ारिज किया है जिनमें कहा गया है कि अमेरिका के सेनाध्यक्ष ने ईरान में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि ऐसी ख़बरें 100 फ़ीसदी गलत हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वो ईरान से डील करना पसंद करेंगे. लेकिन ईरान से डील नहीं हुई तो वो उस देश (ईरान) के लिए बहुत बुरा होगा.अफ़सोस ये है कि ये उस देश के लिए लोगों के लिए भी बुरा होगा. क्योंकि ये कमाल के लोग हैं. ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘’फेक न्यूज़ मीडिया में कई ख़बरें चल रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि जनरल डैनियल केन ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध के फ़ैसले के विरोध में हैं. इन ख़बरों में इस कथित जानकारी का कोई स्रोत नहीं बताया गया है और यह 100 फ़ीसदी ग़लत है.’’ उन्होंने लिखा, ‘’जनरल केन हम सबकी तरह युद्ध नहीं देखना चाहते. लेकिन यदि ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई का निर्णय लिया जाता है, तो उनकी राय है कि यह आसानी से जीता जाने वाला कदम होगा. वह ईरान को अच्छी तरह जानते हैं, क्योंकि वे “मिडनाइट हैमर” ऑपरेशन के प्रभारी थे, जो ईरान के परमाणु एनरिचमेंट प्रोग्राम पर हमला था.’’ ट्रंप ने लिखा, ‘’ईरान के साथ संभावित युद्ध के बारे में जो कुछ भी लिखा गया है, वह गलत और जानबूझकर फैलाया गया भ्रम है. फै़सला मैं करता हूं. मैं समझौता करना ज्यादा पसंद करूंगा, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ, तो उस देश के लिए और दुर्भाग्य से उसके लोगों के लिए बहुत बुरा दिन होगा. वे लोग कमाल के हैं उनके साथ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए.’’ ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है. लेकिन अभी तक इसमें कोई पक्की कामयाबी नहीं मिली है. ईरान अमेरिका की अतिरिक्त शर्तों को मानने को तैयार नहीं दिख रहा है. इमेज स्रोत, Punit PARANJPE / AFP via Getty Images टी-20 के सुपर 8 मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ ने ज़िम्बाब्वे को 107 रनों के भारी अंतर से हरा दिया. वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुक़सान पर 254 रन बनाए थे. इसके जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 147 रनों पर सिमट गई और उन्हें मैच में 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज़ के लिए गुडाकेश मोती ने 4 विकेट हासिल किए. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज़ की जीत में शिमरन हेटमायर और रोवमन पावेल के अर्द्धशतक की अहम भूमिका रही. वहीं गेंदबाजी में गुडाकेश मोती ने कमाल दिखाया. हेटमायर ने मिले दो जीवनदान का फ़ायदा उठाया और ग्रीम क्रेमर का स्वागत लगातार दो सिक्सर के साथ किया और फिर सिकंदर रजा की गेंदों पर 3 सिक्सर के साथ सिर्फ 19 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. लक्ष्य का पीछा करने उतरे ज़िम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और टीम ने 20 रन के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज़ का नेट रनरेट +5.350 का हो गया है और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है.

स्रोत: BBC Hindi