Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

जिम्बाब्वे को भारत ने दिया 257 रन का लक्ष्य, हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद में जड़ी फिफ्टी

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 257 रन का लक्ष्य रखा है. भारत ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 256 रन बनाए. इसके साथ ही भारत ने इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद में 50 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं तिलक वर्मा 16 गेंद में 44 रन बनाकर नाबाद रहे. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने अपना उच्च स्कोर बनाया. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का उच्च स्कोर 218 था जो उसने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था. भारत ने अपनी पारी में 17 छक्के लगाए. ये टी20 वर्ल्ड कप के किसी मुकाबले में भारत की ओर से लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. भारत के सभी छह बल्लेबाजों ने आज 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 13 गेंद में 33 रन की पारी खेली. उनकी पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में फिफ्टी पूरी की. अभिषेक शर्मा 30 गेंद में 55 रन की पारी खेली. इस मैच से पहले तक अभिषेक शर्मा ने चार मैच में 15 रन ही बनाए थे. वहीं अच्छे फॉर्म में चल रहे ईशान किशन 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 72 रन की पार्टनरशिप हुई. टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाई. संजू सैमसन 14 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद ईशान किशन क्रीज पर आए. अभी तक वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने ओपनिंग का जिम्मा संभाला था. लेकिन आज उन्हें नंबर तीन पर उतरना पड़ा. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए हुई 48 रन की साझेदारी इस वर्ल्ड कप भारत के लिए बेस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप भी रही. ये संजू सैमसन की दिलाई अच्छी शुरुआत का ही असर था कि भारत ने 4.1 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए. पावरप्ले में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 80 रन तक पहुंच गया था. जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया. अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपन करने के लिए मैदान पर आए. सैमसन ने मैच की दूसरी गेंद पर सिक्स और तीसरे गेंद पर चौका लगाकर तेज तर्रार पारी खेलने के इरादे जाहिर किए. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए. वहीं जिम्बाब्वे की टीम में एक बदलाव हुआ. अक्षर पटेल और संजू सैमसन की वापसी हुई. वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हुए. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत के लिए आज का मैच बेहद अहम है. अगर भारत आज जिम्बाब्वे को हराने में कामयाब हो जाती है तो फिर उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को भी हराना होगा. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

स्रोत: BBC Hindi