सर्राफा व्यवसायी की संदिग्ध मौत कमरे में मिला शव जांच में जुटी पुलिस
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज मिश्रनटोला में शनिवार को सर्राफा व्यवसाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय मराठा (निवासी महाराष्ट्र) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गोंडा में रहकर सोना गलाने व पकाने का काम करता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब संजय का बेटा सुबह पिता को देखने कमरे में गया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर उसे अनहोनी का शक हुआ।
बेटे की सूचना पर परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के भीतर संजय का शव पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय मराठा अपने काम को लेकर अक्सर देर रात तक कमरे में ही रहता था। मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और कमरे की बारीकी से जांच की जा रही है। थाना परसपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी है।
घटना से व्यापारी वर्ग में शोक व्याप्त है तथा लोग मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
Death की और खबरें
नेपाल में किस वजह से आई विनाशकारी बाढ़, वैज्ञानिकों ने क्या बताया?
2 hours ago
नेपाल में आई बाढ़ में लापता लोगों के परिजन किस हाल में हैं? - ग्राउंड...
2 hours ago
राखी बनाने वालीं गुजरात की इन मुस्लिम महिलाओं से मिलिए
2 hours ago