Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला

देश की राजनीति के बीच एक अलग पहल करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा के गुर सिखाया. दिल्ली में आयोजित एक विशेष सत्र में नॉर्थ ईस्ट के 18 छात्रों का एक डेलिगेशन राहुल गांधी से ट्रेनिंग लेने पहुंचा है. सूत्रों के मुताबिक इस डेलिगेशन में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हुए, जो बाकायदा मार्शल आर्ट की ड्रेस में कार्यक्रम में पहुंचे थे. छात्रों का यह समूह आत्मरक्षा से जुड़ी तकनीकों को सीखने के लिए राहुल गांधी के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र में हिस्सा लिया. इस दौरान राहुल गांधी की पूरी टीम भी मौके पर मौजूद है और कार्यक्रम को लेकर खास तैयारी की गई थी. नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा दरअसल, नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली हिंसा और हमलों का मुद्दा पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा है. इसी संदर्भ में राहुल गांधी लगातार नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाते रहे हैं. इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए अब राहुल गांधी छात्रों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को आत्मविश्वास देना और यह संदेश देना है कि वे किसी भी परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें. मार्शल आर्ट से राहुल गांधी का पुराना जुड़ाव   मार्शल आर्ट से राहुल गांधी का जुड़ाव पुराना रहा है. राहुल गांधी एकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं. यह जापान की एक पारंपरिक मार्शल आर्ट है, जो आत्मरक्षा और संतुलन की तकनीकों पर आधारित होती है. एकिडो को जूजीत्सू से विकसित माना जाता है और इसमें प्रतिद्वंद्वी की ताकत को उसी के खिलाफ इस्तेमाल करने की तकनीक सिखाई जाती है. कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी छात्रों को कुछ बेसिक आत्मरक्षा तकनीकें सिखाएंगे और उनके साथ संवाद भी करेंगे. इस दौरान छात्रों के अनुभव, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. ये कार्यक्रम केवल मार्शल आर्ट ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए एक सामाजिक संदेश भी देने की कोशिश है. पार्टी का मानना है कि देश के किसी भी हिस्से से आने वाले छात्रों को दूसरे राज्यों में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिलना चाहिए. राहुल गांधी की नॉर्थ ईस्ट के छात्रों से मुलाकात राहुल गांधी की यह पहल न केवल छात्रों के बीच आत्मरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की कोशिश मानी जा रही है, बल्कि इसे नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के साथ एकजुटता के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है. बीते महीने 27 फरवरी को भी राहुल गांधी ने नॉर्थ ईस्ट के 18 छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. उस बैठक में छात्रों ने अपने अनुभव और चिंताएं साझा की थीं. खासकर उन घटनाओं को लेकर जिनमें उन्हें भेदभाव या हिंसा का सामना करना पड़ा. राहुल गांधी ने उस दौरान छात्रों को भरोसा दिलाया था कि उनकी सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा वे लगातार उठाते रहेंगे. एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

स्रोत: ABP Hindi