Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान ने अमेरिका से जुड़े ऊर्जा केंद्रों पर हमले की धमकी दी

इमेज स्रोत, SEPAHNEWS.COM / AFP via Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि अगर ईरान के ईंधन और ऊर्जा केंद्रों पर हमला होता है तो देश की सेना अमेरिका से जुड़ी एनर्जी फ़ेसिलिटीज़ को निशाना बनाएगी. ईरान की यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक नए अल्टीमेटम के बाद आई है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने 48 घंटों के भीतर होर्मुज़ स्ट्रेट को नहीं खोला तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों को "पूरी तरह तबाह" कर देगा. इससे पहले ईरान ने दक्षिणी इसराइल पर मिसाइलों से हमला किया. निशाना बनाए गए क्षेत्रों में इसराइल के अघोषित परमाणु हथियार भंडार वाले शहर डिमोना भी शामिल है. ईरान ने कहा है कि 'अब जंग नए चरण में पहुंच गई है.' डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी इतने घंटे की 'डेडलाइन', ईरान ने कहा जंग अब नए चरण में इसराइल के शिक्षा मंत्री ने बताया है कि डिमोना और अरद में हुए ईरानी हमलों के बाद उन्होंने होम फ्रंट कमांड के मेजर जनरल से सलाह-मशविरा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मैंने यह फ़ैसला किया है कि रविवार और सोमवार को सभी तरह की छूट समाप्त हो जाएंगी और कोई भी फ़िजिकल क्लास की अनुमति नहीं होगी. शिक्षा मंत्री योआव कीश ने बताया है कि इस दौरान विशेष शिक्षा के लिए दी गई छूट भी रद्द रहेगी और पूरे देश में दूरस्थ शिक्षा रिमोट लर्निंग (ऑनलाइन क्लास) ही होगी. उन्होंने कहा है कि इस दौरान यलो एरिया (बच्चों के लिए) भी बंद रहेंगे. शिक्षा मंत्री ने बताया है कि मंगलवार से पहले हालात का फिर से आकलन करने बाद ही आगे का फ़ैसला लिया जाएगा. इसराइल में इमरजेंसी सेवाओं का कहना है कि दक्षिणी शहर अरद में हुए ईरानी मिसाइल हमले में काफ़ी नुक़सान हुआ है. इस हमले में 88 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है, घायलों में कई की हालत गंभीर है. प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इन हमलों को 'बहुत ही मुश्किल शाम' कहा है. इसराइल में इमरजेंसी सेवाओं का कहना है कि दक्षिणी शहर अरद में हुए ईरानी मिसाइल हमले में काफ़ी नुक़सान हुआ है. मागेन डेविड एडोम नाम की इमरजेंसी सेवा के मुताबिक़ हमलों के बाद 88 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, 19 मध्यम रूप से घायल हैं, और 55 लोगों को मामूली चोटें आई हैं. इन हमलों के बाद इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अरद के मेयर से बात की. उन्होंने इन हमलों को 'बहुत ही मुश्किल शाम' कहा है. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, "हमारे भविष्य के लिए चल रहे इस अभियान में, आज की शाम बहुत ही कठिन है. मैंने अपने दफ़्तर के डायरेक्टर जनरल को निर्देश दिया है कि वे सभी सरकारी मंत्रालयों के साथ मिलकर, हर ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराएँ." नेतन्याहू ने आगे लिखा, "मैं इस समय घटनास्थल पर काम कर रहे इमरजेंसी और बचाव दलों का मनोबल बढ़ाता हूँ, और मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूँ कि वे 'होम फ्रंट कमांड' के निर्देशों का पालन करें." नेतन्याहू ने कहा है कि इसराइल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों पर हमले जारी रखेगा. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. ईरान ने हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती? क्या ईरान युद्ध से किम जोंग उन के मन में डर पैदा होगा? उत्तर कोरिया को लेकर कैसी चर्चा ईरान के हमलों से अमेरिका को भारी नुक़सान, पहले दो हफ़्तों में गवां दिए 75 अरब रुपये से ज़्यादा मोजतबा ख़ामेनेई ने नवरोज़ के संदेश में पाकिस्तान और बाकी पड़ोसी देशों को लेकर क्या कहा?

स्रोत: BBC Hindi