Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के वरिष्ठ अधिकारी राहुल नवीन का सोमवार (30 मार्च, 2026) को प्रोफॉर्मा प्रमोशन हुआ है. राहुल नवीन को अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के मुख्य आयकर आयुक्त (Chief Commission of Income Tax/CCIT) के पद पर नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में सोमवार (30 मार्च, 2026) को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है.

1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी राहुल नवीन पिछले दो साल (2024) से प्रवर्तन निदेशालय के फुल टाइम डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिन्हें अब केंद्र सरकार की ओर से पदोन्नति दी गई है और उन्हें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2019 से प्रवर्तन निदेशालय के साथ जुड़े थे IRS राहुल नवीन

IRS राहुल नवीन साल 2019 से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे नवंबर, 2019 में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के तौर पर ईडी में शामिल हुए थे. साल 2024 में ईडी के फुल टाइम डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति से पहले केंद्र सरकार ने उन्हें साल 2023 में ईडी का एक्टिंग डायरेक्टर भी नियुक्त किया था, जबकि एजेंसी में कार्यवाहक प्रमुख का पदभार संभालने से पहले वे सतर्कता और प्रशासन विभाग के प्रभारी भी रह चुके हैं.

भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के वरिष्ठ अधिकारी राहुल नवीन इंटरनेशनल टैक्सेशन, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्स (PMLA) के विशेषज्ञ माने जाते हैं. ईडी में अपने कार्यकाल के दौरान वे सभी हाई-प्रोफाइल जांचों की निगरानी में शामिल रहे हैं.

IIT कानपुर से बीटेक और एमटेक की ली डिग्री, मेलबर्न से किया MBA

IRS राहुल नवीन ने आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की. इसके अलावा, उन्होंने मेलबर्न स्थित स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से एमबीए किया है.

स्रोत: ABP Hindi