Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

'ये हमारी हार नहीं, महिलाओं के अधिकार का विरोध', महिला आरक्षण बिल पर कैबिनेट बैठक में बोले PM मोदी

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक टकराव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोकसभा में बिल का गिरना सरकार की हार नहीं, बल्कि देश की महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों का विरोध है. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस मुद्दे को सीधे महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए.

'महिलाओं के अधिकार के खिलाफ खड़ा है विपक्ष'
कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन न करना विपक्ष की बड़ी राजनीतिक भूल है. उनके अनुसार, यह कदम महिलाओं को उनका हक देने से इनकार करने जैसा है. उन्होंने जोर दिया कि इस रुख का असर आने वाले समय में विपक्ष को भुगतना पड़ेगा.

मौजूदा सीटों पर आरक्षण के प्रस्ताव को नकारा
सूत्रों के अनुसार, सरकार फिलहाल मौजूदा 543 सीटों पर सीधे आरक्षण लागू करने के लिए नया विधेयक लाने के पक्ष में नहीं है. विपक्ष और कांग्रेस की इस मांग को सरकार ने खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया है.

स्रोत: ABP Hindi