Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ईरान ने बातचीत की संभावना के बीच कहा, 'मैदान-ए-जंग में नए पत्ते खोलने की तैयारी'

इमेज स्रोत, ATTA KENARE/AFP via Getty Images ईरान ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच बातचीत को स्वीकार नहीं करेगा. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने एक्स पर लिखा, "ट्रंप घेराबंदी करके और युद्धविराम तोड़कर, इस बातचीत की मेज़ को अपनी कल्पना में आत्मसमर्पण की मेज़ बनाना चाहते हैं या फिर युद्ध को सही ठहराना चाहते हैं." ग़ालिबाफ़ ने कहा, "हम धमकियों के साये में बातचीत को स्वीकार नहीं करते. पिछले दो हफ़्तों से हमने मैदान-ए-जंग में नए पत्ते खोलने की तैयारी कर ली है." ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका के साथ पहले दौर की बातचीत में ईरान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था. वो पाकिस्तान भी गए थे. अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयारियां हो रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाएगा. लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा था कि हमने फ़िलहाल फ़ैसला नहीं लिया है. संबंधित कहानी: ईरान युद्ध: क्या नौसैनिक नाकाबंदी सच में असरदार होती है? इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images ईरान के एक पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई "पूरी तरह स्वस्थ" हैं. ईरान ब्रॉडकास्टिंग के पूर्व प्रमुख और पर्यटन मंत्री रह चुके इज़्ज़तुल्लाह ज़रग़ामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भरोसेमंद जानकारों का मानना है कि सुरक्षा कारणों से अभी ख़ामेनेई की तस्वीरें या ऑडियो जारी करना ठीक नहीं होगा." ज़रग़ामी ने लोगों से अपील की कि वे बेकार की बातों पर ध्यान न दें. यह इशारा उन लोगों की ओर था जो लंबे समय से मोजतबा ख़ामेनेई की सेहत को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. मोजतबा ख़ामेनेई 8 मार्च को सर्वोच्च नेता बने थे, उसके बाद से उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया है, न कैमरे पर आए हैं और न ही उनकी कोई हाल की तस्वीर जारी की गई है. हालांकि, पिछले 40 दिनों में कई बार लिखित बयान जारी किए, जिन्हें उनका बताया गया है. 20 अप्रैल को उन्होंने सुन्नी धर्मगुरुओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके पिता की मौत पर संवेदना जताई थी. इमेज स्रोत, ANGELA WEISS/AFP via Getty Images एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक अपने पद से इस्तीफ़ा देने जा रहे हैं. एप्पल ने घोषणा की है कि टिम कुक 1 सितंबर 2026 से कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे और जॉन टर्नस नए सीईओ होंगे. जॉन टर्नस फ़िलहाल हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं. स्टीव जॉब्स के बाद टिम कुक ने सीईओ का पद संभाला था. अब उनका लगभग 15 साल का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है. भविष्य में कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर टिम कुक कंपनी के कुछ कामों में मदद करेंगे, जैसे दुनिया भर के नीति-निर्माताओं से जुड़ना. वहीं, जॉन टर्नस 2001 में एप्पल की प्रोडक्ट डिज़ाइन टीम से जुड़े थे. 2013 में वे हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने. टर्नस ने 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ़ हार्डवेयर इंजीनियरिंग के तौर पर एग्ज़ीक्यूटिव टीम जॉइन की. अब वो सितंबर के महीने से सीईओ का पद संभालेंगे. इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी तब तक नहीं हटाएगा, जब तक ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता. ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब यह साफ़ नहीं है कि युद्ध ख़त्म करने के लिए दूसरे दौर की बातचीत होगी या नहीं. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "नाकाबंदी ईरान को पूरी तरह तबाह कर रही है. वे हर दिन 500 मिलियन डॉलर गंवा रहे हैं, ऐसा लंबे समय तक चलना नामुमकिन है." दूसरी ओर, ईरान कह चुका है कि जब तक ईरान के बंदरगाहों से अमेरिकी नाकाबंदी नहीं हटाई जाएगी, तब तक बातचीत नहीं होगी. गौरतलब है कि पाकिस्तान की राजधानी में बैठक की संभावना को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. लेकिन बैठक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले उप राष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक वॉशिंगटन से रवाना नहीं हुए हैं. वहीं ईरान ने कहा है कि उसने अब तक यह तय नहीं किया है कि वह बैठक में शामिल होगा या नहीं. संबंधित कहानी: ग़ालिबाफ़ ने बताया ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत में कहां फंसा है पेच बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पन्ने पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ें- - जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को केस से हटाने की अरविंद केजरीवाल की याचिका ख़ारिज, जज ने दिए ये तर्क - होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय झंडे वाले जहाज़ों पर हमलाः भारत के पास क्या हैं विकल्प? - नंदीग्राम में चुनाव आयोग के 'इन तर्कों' से कटे नामों में 95 फ़ीसदी मतदाता मुसलमान- ग्राउंड रिपोर्ट - ग़ालिबाफ़ ने बताया ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत में कहां फंसा है पेच

स्रोत: BBC Hindi