West Bengal Assembly Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में जो चुनाव हो रहा है, वो यहां की जनता लड़ी रही है. बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस (TMC) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के व्यवहार और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से त्रस्त है.
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता जिस तरह से त्रस्त रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जो संघर्ष किया है, वो आज बंगाल के जन-जन के जुबान पर है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पश्चिम बंगाल के लोगों का प्यार है, विश्वास है और संबंध है, वो सब कुछ इस बार बंगाल के चुनाव में देखने को मिल रहा है.
स्रोत: ABP Hindi