Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

गर्मी का चढ़ा पारा, ओडिशा में रिकॉर्ड 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान, जानें राजस्थान से दिल्ली तक मौसम का हाल

Weather Update in India: देशभर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है. जम्मू-कश्मीर में तापमान 5 डिग्री से ज्यादा ऊपर रहा, जबकि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, मेघालय, केरल और त्रिपुरा में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

1.6 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तापमान बढ़ा हुआ रहा, जबकि दिल्ली, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 1.6 से 3 डिग्री तक अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, विदर्भ, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, मिजोरम, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा.

स्रोत: ABP Hindi