Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

West Bengal Assembly Elections 2026: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान भयंकर बवाल, हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता भिडे़, देसी बम भी फेंका

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वोटिंग के दौरान भयंकर बवाल हो गया है. यहां तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़ गए. हुमायूं कबीर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. इतना ही नहीं वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है. 

मुर्शिदाबाद के नौदा में टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष हुमायूं कबीर से बहस में उलझ गए. टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष और हुमायूं कबीर के बीच तीखी नोकझोक हुई.हुमायूं कबीर आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार हैं और उन्होंने पहले टीएमसी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. हुमायूं कबीर के खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाए गए.

हुमायूं कबीर ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि ये लोग माहौल बिगाड़ रहे हैं, जिसके बाद टीएमसी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी हुई, विरोध प्रदर्शन हुआ, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से हाथापाई बच गई. टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर को बीजेपी का एजेंट बता दिया है. रेजिनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हुमायूं कबीर अपने क्षेत्र की अलग-अलग पोलिंग बूथों पर जा-जाकर जायजा ले रहे हैं, वहां उन्हें टीएमसी के समर्थकों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है.

स्रोत: ABP Hindi