Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

BRS छोड़ने के महीनों बाद के. कविता ने लॉन्च की नई पार्टी, पुराने नाम 'TRS' पर लगाई मुहर

तेलंगाना की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर करते हुए भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता कलवाकुंटला कविता (के. कविता) ने आज शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है. आश्चर्यजनक रूप से, उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' (TRS) रखा है. यही वह नाम था, जिसे के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने बाद में बीआरएस में बदल दिया था. कविता ने यह कदम बीआरएस से बाहर निकलने के करीब छह महीने बाद उठाया है.

TRS का नाम तेलंगाना के हर वासी के दिल में बसता हैः कविता

पार्टी लॉन्च करते हुए के. कविता ने कहा, ‘TRS सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि तेलंगाना आंदोलन की पहचान थी. यह नाम हर तेलंगानावासी के दिल में बसता है. केसीआर ने जब पार्टी का नाम बदलकर बीआरएस किया, तो उन्होंने क्षेत्रीय अस्मिता को कमजोर करने की कोशिश की. मैं उसी मूल विचार को फिर से जीवित करूंगी.’ उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को अनदेखा किया, जबकि टीआरएस का मूल एजेंडा तेलंगाना का सर्वांगीण विकास था.

स्रोत: ABP Hindi