Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

West Bengal Elections 2026: ‘कैसी भाषा बोल रहे गृह मंत्री’, अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी ने कसा तंज, लगाया ये गंभीर आरोप

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के टीएमसी कार्यकर्ताओं को उल्टा लटका देने वाली धमकी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. चुनाव के बाद लोगों को उल्टा लटकाने की बात कहना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि वह अमित शाह के हिंसक टिप्णपियों के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला दायर करने जा रही हैं.

हुगली में बोलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को हुगली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम अमित शाह के हिंसक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कराने जा रहे हैं. एक गृह मंत्री के तौर पर वे इस तरह के बयान नहीं दे सकते हैं.’

#WATCH | Hooghly | West Bengal CM Mamata Banerjee says, "We are going to file a legal case against Amit Shah for his violent remarks. As Home Minister, he cannot make such comments"

(Video Source: CM Mamata Banerjee social media) pic.twitter.com/E0nLUHv94L

— ANI (@ANI) April 25, 2026

उन्होंने कहा, ‘भाजपा का ऐसा दबाव देने वाला रवैया पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित करने में नाकाम रहेगा. चुनाव के बाद लोगों को उल्टा लटकाने की बात कहना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. इस सोच और मानसिकता के साथ आप बंगाल को कभी भी जीत नहीं सकते हैं, कभी नहीं...!’

स्रोत: ABP Hindi