Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

राघव चड्ढा के इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली रैली, BJP पर साधा निशाना, बंगाल को लेकर क्या कहा?

West Bengal Assembly Elections 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (26 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पूरे देश से मिलिट्री को यहां बंगाल में बुला लिया गया है, इसकी क्या जरूरत है? यह बंगाल के लोगों का अपमान है.

बंगाल के बालीगंज में केजरीवाल का हमला

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहली बार किसी रैली को संबोधित कर रहे थे. अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर बालीगंज विधानसीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार सोभनदेब चट्टोपाध्याय के समर्थन में बालीगंज में चुनावी जनसभा कर रहे थे.

स्रोत: ABP Hindi