Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

16 साल से फरार लश्कर आतंकी अबू हुरैरा पर NIA का शिकंजा, पंजाब से श्रीनगर तक फैले नेटवर्क का खुलासा

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने हाल ही में एक इंटरस्टेट लश्कर-ए-तैयबा (LeT) टेरर मॉड्यूल का पता चलने से जुड़े केस को अपने हाथ में ले लिया है और सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को पूछताछ के लिए दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत पांच गिरफ्तार आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में 7 अप्रैल को अपने काउंटर-टेरर कैंपेन में एक बड़ी कामयाबी हासिल की, जिसमें अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत पांच LeT ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया गया. यह पिछले 16 साल से फरार था और केंद्र शासित प्रदेश के बाहर बेस बनाने में कामयाब रहा था. पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा और उस्मान उर्फ खुबैब को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला में एक ऑपरेशन के दौरान पकड़ा था.

अब्दुल्ला के अलावा, एक और पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान उर्फ खुबैब और श्रीनगर के तीन निवासी- मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा, को भी इस बड़े ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल एजेंसियां भी शामिल थीं.

स्रोत: ABP Hindi