Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Exit Poll 2026: तमिलनाडु में TVK ने दिया झटका, असम में NDA की चली आंधी, LDF को मायूसी, लेकिन बंगाल में छाया सस्पेंस

Exit Polls Results 2026: पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को दूसरे चरण के मतदान के साथ देश के चार राज्यों - असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए. मतदान के खत्म होते ही सभी राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में स्पष्ट बहुमत के साथ दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाती नजर आ रही है.

वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन UDF पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाता नजर आ रहा है. जबकि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में लौट सकती है. 

पश्चिम बंगाल में क्या है एग्जिट पोल के आंकड़े?

पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए हैं. पोल एजेंसियों के सर्वे में सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 15 साल से पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार इस बार चुनाव में डगमगाती हुई नजर आ रही है, जबकि विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (BJP) स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य में सरकार बना सकती है.

मैट्रिज - BJP को 146-161, TMC को 125-140, अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं.
चाणक्य स्ट्रैटजीज – BJP को 150-160, TMC को 130-140, अन्य को 6-10 सीटें.
प्रजा पोल्स – BJP को 178-208, TMC को 85-110, अन्य को 0-5 सीटें.
पोल डायरी – BJP को 142-171, TMC को 99-127, अन्य को 5-9 सीटें.
पी-मार्क – BJP को 150-175, TMC को 118-138, अन्य को 2-6 सीटें.
पीपल्स पल्स -  BJP को 95-110, TMC को 178-189, अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं.
असम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस पिछड़ी

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार एक फिर से सत्ता में लौटती नजर आ रही है. वहीं, इस चुनावी मैदान में विपक्षी कांग्रेस पार्टी पिछड़ती हुई दिख रही है.

मैट्रिज - BJP को 88-98, INC को 22-32, अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं.
चाणक्य स्ट्रैटजीज – BJP को 85-95, INC को 25-32, अन्य को 6-12 सीटें.
पोल डायरी – BJP को 86-101, INC को 15-26, अन्य को 3-7 सीटें.
Axis My India – BJP को 88-100, INC को 24-36, अन्य को 0 सीटें.

स्रोत: ABP Hindi