कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार (30 अप्रैल, 2026) को एक बार फिर से भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर हटाने की बात दोहराई है. उन्होंने देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल को भी सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पूरी तरह से एक रैकेट है. चुनाव आयोग पहली कभी भी इतना कॉम्प्रमाइज्ड नहीं रहा, जितना कि यह ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में है.
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि हमने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद से हटाने के लिए जो नोटिस दिया है, उसमें 9 आरोप लगाए हैं और जब तक उन्हें पद से हटाया नहीं जाता है, हम यह नोटिस लाते रहेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मतदान का अधिकार खतरे में है.
स्रोत: ABP Hindi