भारत के चार राज्यों- असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले एक महीने में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती की तैयारी पूरी हो चुकी है और कल सोमवार (4 मई, 2026) को सुबह 7 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी. चुनावों के दौरान और मतदान के बाद इन सभी राज्यों में से अब तक सबसे ज्यादा बवाल पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है, जहां चुनाव आयोग ने फाल्टा, डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम- इन तीन विधानसभा सीटों पर फिर से मतदान कराने की भी घोषणा भी कर दी है.
बंगाल में सत्ता हासिल करने की जंग में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कड़ा मुकाबला है और दोनों एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं, असम में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में खड़ी है. तमिलनाडु में यह चुनावी संग्राम मुख्य रूप से DMK और AIADMK के बीच है, जबकि केरल में सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन LDF, कांग्रेस नीत गठबंधन UDF और भारतीय जनता पार्टी (BJP) तीनों मैदान में हैं.
स्रोत: ABP Hindi