Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पंजाब के सीएम भगवंत मान विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मिलने क्यों जा रहे?

इमेज स्रोत, Ravi Kumar/Hindustan Times via Getty Images पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाक़ात करेंगे. वह आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं. राष्ट्रपति से मुलाक़ात में सीएम भगवंत मान आप के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर 'ग़ैरक़ानूनी दलबदल' का मुद्दा उठाएंगे. भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा था, "मुझे लगता है कि राष्ट्रपति हमारी बात सुनेंगी. राष्ट्रपति संविधान की संरक्षक हैं, वह देश की संवैधानिक प्रमुख हैं." बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तंज कसते हुए कहा, "मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है. लेकिन इतना ज़रूर है कि भगवंत मान को अपने सभी विधायकों पर कड़ी नज़र रखनी चाहिए. कहीं वे भाजपा कार्यालय पहुंचकर मोदी जी के जश्न में शामिल न हो जाएं." गौरतलब है कि 24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, इसे राज्यसभा सभापति ने मंज़ूरी भी दे दी थी. लेकिन आप नेताओं का कहना है कि इन सांसदों पर दलबदल क़ानून लागू होना चाहिए और इनकी सदस्यता जानी चाहिए. संबंधित कहानी: आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में विलय का मुद्दा क्या अदालत में टिक पाएगा? इमेज स्रोत, Deepak Gupta/Hindustan Times via Getty Image पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मतगणना में केंद्रीय बलों का दुरुपयोग हुआ है. अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं कि उनके साथ धक्का-मुक्की हुई. इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, "अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे. देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है. आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित." उन्होंने आगे लिखा, "चुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में आज बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अधिकांश जगह किया गया था, जिसकी साक्षात गवाह कन्नौज की विधानसभाएं थीं. फिर इसी निंदनीय मॉडल को फ़र्रुख़ाबाद के 2024 लोकसभा चुनाव में दोहराया गया था." अखिलेश यादव ने लिखा, "सब जानते हैं क्या हुआ है और सच क्या है और जनमत की खुली लूट कैसे हुई है. घोर, घोर, घोर निंदनीय." इससे पहले ममता बनर्जी और राहुल गांधी ने भी चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने 100 सीटें चुराई हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए. संबंधित कहानी: ममता बनर्जी के सत्ता गंवाने की ये रहीं 5 बड़ी वजहें इमेज स्रोत, Fadel SENNA / AFP via Getty Images संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसके डिफ़ेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागीं गईं कई मिसाइलों को रोका है. मंत्रालय ने कहा कि इनमें 12 बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 क्रूज़ मिसाइलें और 4 ड्रोन्स शामिल थे. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 4 मई 2026 को ईरान से छोड़े गए इन हथियारों को रोकने की कार्रवाई में 3 लोगों को चोटें आईं. रक्षा मंत्रालय ने कहा, "अब तक ईरान की ओर से छोड़ी गईं कुल 549 बैलिस्टिक मिसाइल, 29 क्रूज़ मिसाइल और 2,260 ड्रोन को यूएई की रक्षा प्रणाली रोक चुकी है." यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 227 लोग घायल हुए हैं. इनमें कई देशों के नागरिक शामिल हैं, जिनमें भारत भी है. यूएई का कहना है कि अब तक ईरानी हमलों में उसके 3 सैनिक मारे गए हैं, इनमें एक मोरक्को का नागरिक था जो सशस्त्र बलों के साथ अनुबंध पर था. वहीं, कुल 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भारत और मिस्र के अलावा फलस्तीनी नागरिक भी शामिल हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह पूरी तरह तैयार है और किसी भी ख़तरे का डटकर सामना करेगा. यूएई ने कहा कि देश की सुरक्षा, स्थिरता और हितों की रक्षा के लिए हर क़दम उठाया जाएगा. इमेज स्रोत, Dibyangshu SARKAR / AFP via Getty Images चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर चुनाव आयोग का सहारा लेने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "असम और बंगाल साफ़ उदाहरण हैं कि चुनाव को बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से चुराया है. हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज़्यादा सीटें चुराई गईं." राहुल गांधी ने लिखा, "हमने ये तरीक़ा पहले भी देखा है: मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, लोकसभा 2024 आदि. चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और रास्ता ही क्या बचा है!" गौरतलब है कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है. जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ़ गठबंधन जीता है. तमिलनाडु में अभिनेता विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 206, टीएमसी को 80, कांग्रेस को 2 और लेफ्ट को 2 सीटें मिली हैं. असम में बीजेपी को 102, कांग्रेस को 21, एआईयूडीएफ़ को 2 और अन्य को 1 सीट मिली. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. ममता बनर्जी को भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने हराया, बोले- ये हिंदुत्व की जीत ममता बनर्जी के मज़बूत क़िले में कैसे हुई बीजेपी की एंट्री पश्चिम बंगाल, असम चुनाव के नतीजों में एसआईआर की कितनी भूमिका पश्चिम बंगाल में बीजेपी को लोगों ने क्यों पसंद किया, ये हैं चार कारण

स्रोत: BBC Hindi