Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony: विजय लेंगे तमिलनाडु CM पद की शपथ, 6 पार्टियां, 5 दिन और चार मीटिंग... TVK ने समर्थन के लिए ऐसे बनाया समीकरण

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में जनता का जनादेश मिलने के पांच दिन की उठापटक के बाद आखिरकार तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को राज्य में सरकार बनाने और पार्टी प्रमुख सी. जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार (9 मई, 2026) को टीवीके प्रमुख विजय के राज्य में नई सरकार का गठन करने की मंजूरी दे दी है.

राज्यपाल की ओर से मंजूरी मिलने के बाद टीवीके चीफ सी. जोसेफ विजय रविवार (10 मई, 2026) को सुबह 10:30 बजे राजधानी चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

विजय के लिए आसान नहीं रही सत्ता तक पहुंचने की राह

टीवीके चीफ विजय रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के अगले सीएम के तौर पर शपथ लेंगे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद राज्य में सरकार गठन करने और सत्ता तक पहुंचने का रास्ता उनके लिए आसान नहीं रहा. दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बाद 4 मई, 2026 को आए त्रिशंकु जनादेश और 10 मई को टीवीके-नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण के बीच तमिलनाडु की राजनीति में बेहद नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. इसमें डिलीट किए गए ट्वीट, कथित फर्जी समर्थन पत्र, आखिरी समय में बदले फैसले के साथ शनिवार (9 मई) की शाम तक चला सस्पेंस शामिल रहा.

इस सस्पेंस के कारण तमिलनाडु के राज्यपाल आरवी अर्लेकर को अपने चेन्नई का दौरा तक कैंसिल करना पड़ा और आखिर में उन्होंने पिछले एक हफ्ते से लोक भवन के चक्कर लगा रहे टीवीके चीफ विजय से मुलाकात की और उन्हें सरकार गठन करने की मंजूरी दी.

11 सीटों की कमी से शुरू हुआ था पूरा खेल

टीवीके ने 23 अप्रैल, 2026 को हुए विधानसभा चुनाव में कुल 108 सीटें जीतीं, जिसके कारण वह 234 सदस्यों वाले विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा, लेकिन विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 था, यानी टीवीके बहुमत से 10 सीटें पीछें थी. चूंकि विजय दो सीटों से जीते थे और विधानसभा में सिर्फ एक वोट ही दे सकते थे, इसलिए टीवीके की कुल संख्या अब 107 रह गई. यानी बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत थी.

स्रोत: ABP Hindi